ओटीटी की दुनिया ने फेमस बॉलीवुड सितारों से लेकर न्यू कमर्स तक, दोनों को ही अपना-अपना टैलेंट शो केस करने का मौका दिया है। सैफ अली खान से लेकर शाहिद कपूर तक बॉलीवुड के कई सितारे ओटीटी के दायरे में आ चुके हैं। इन सेलेब्रिटीज के बाद 87 साल की उम्र में बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) ओटीटी की दुनिया में एंट्री मारेंगे। धर्मेंद्र, जिनके किरदारों ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है, एक बेहद दमदार किरदार के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं।
इस वेब सीरीज में दिखाई देंगे Dharmendra
धर्मेंद्र (Dharmendra) ZEE5 ओरिजिनल सीरीज 'ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड' ('Taj-Divided By Blood') में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज एक पीरियड ड्रामा है जिसमें मुगल साम्राज्य को गहराई से दर्शाया जाएगा। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी अनारकली, आशिम गुलाटी प्रिंस सलीम, ताहा शाह प्रिंस मुराद, जरीना वहाब रानी सलीमा, संध्या मृदुल रानी जोधाबाई और मिर्जा हकीम के रूप में राहुल बोस नजर आएंगे। इस ZEE5 ओरिजिनल सीरीज में धर्मेंद्र सूफी संत शेख सलीम चिश्ती की भूमिका निभाएंगे।
Friends, i am playing Shaikh Slim Chishti ….a sufi saint, in film Taaj. A small but an important role………need your good wishes 🙏 pic.twitter.com/IQpAoaS67y
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) February 15, 2023
Dharmendra ने फैंस को दिखाया अपना फर्स्ट लुक
'ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड' के एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने सीरीज से अपने दो अलग-अलग लुक्स का खुलासा किया है। पहले लुक में, उन्होंने लाल रंग की सूफी संत की पोशाक पहनी हुई है। बड़ी और गहरी सफेद दाढ़ी के साथ एक्टर का लुक बेहद अनोखा दिखाई दे रहा है। पहली तस्वीर शेयर कर धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'फ्रेंड्स मैं फिल्म ताज में शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहा हूं, जोकि एक सूफी संत थे। मेरा छोटा बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है। आप सब की शुभकामनाएं चाहिए'। इसके साथ ही धर्मेंद्र ने सीरीज से अपना दूसरा लुक भी शेयर किया। इस लुक में वे कुर्सी पर बैठे हुए हैं।
an other look…… hope you like it. pic.twitter.com/TsYlHBKXXt
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) February 15, 2023
जानिए कौन थे सूफी संत शेख सलीम चिश्ती
शेख सलीम चिश्ती एक सूफी संत थे। उन्होंने अकबर और उनके बेटे सलीम को आशीर्वाद दिया था, की वे भविष्य में विश्व भर में जहांगीर के नाम से जाने जाएंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अकबर ने सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के सम्मान में फतेहपुर सीकरी में एक पवित्र मकबरा भी बनवाया था।
जल्द इस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकेंगे रणवीर सिंह की कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’
Comments (0)