Entertainment: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti-Raghav Wedding) अपनी शादी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक का ताल्लुक बॉलीवुड इंडस्ट्री से है, तो दूसरा राजनीति की दुनिया का बड़ा नाम है। ऐसे में चर्चा का विषय बनना तो तय था। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इस शादी में एक और शख्स ने सबका ध्यान खींचा और वो हैं एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा। फैंस और मीडिया को इंतजार था कि देसी गर्ल बहन की शादी में जरूर शामिल होंगी।
शादी में शामिल नही हुई प्रियंका चौपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में हिस्सा लिया था। ऐसे में शादी में भी उनका शामिल होना पक्का माना जा रहा था। हालांकि, बीच में खबरें भी आईं कि प्रियंका, परिणीति की शादी के लिए इंडिया नहीं आएंगी, जो बाद में सच साबित हुआ है।
शादी से वापस लौटीं मधु चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में पूरा परिवार (Parineeti-Raghav Wedding) शामिल हुआ, लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कहीं नजर नहीं आए। वहीं, अब एक्ट्रेस की मां ने कारण साफ किया है कि आखिर उनके बेटी और दामाद वेडिंग में क्यों शामिल नहीं हुए।
पैपराजी से की बातचीत
सोमवार को मधु चोपड़ा बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं। जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और शादी से जुड़े सवाल पूछने लगे। सबसे पहले पैप्स ने उनसे पूछा कि शादी कैसी रही, तो इसपर मधु चोपड़ा ने कहा- "बहुत अच्छी।"
क्यों शामिल नहीं हुए प्रियंका-निक ?
अगला सवाल प्रियंका चोपड़ा के न शामिल होने (Parineeti-Raghav Wedding) को लेकर था। मधु चोपड़ा ने कन्फर्म किया कि प्रियंका चोपड़ा अपने काम में बिजी होने की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने कहा, "वो काम कर रहे हैं।"
परिणीति के लिए कही ये बात
पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल लुक को लेकर भी मधु चोपड़ा से सवाल किया। उन्होंने कहा कि वो पहले से ही बहुत सुंदर हैं और शादी पर और अच्छी लग रही थी। मधु चोपड़ा ने कहा, "अरे वैसे भी खूबसूरत है। और अच्छी लग रही थी।"
Comments (0)