बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह किसी भी मुद्दों पर अपनी राय को रखने से बिल्कुल नहीं चूकते हैं। एक बार फिर वह हिंदु धर्म और भगवान श्रीराम को लेकर दिए गए बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।
राम और सीता "आदर्श" पति-पत्नी
जावेद अख्तर ने कहा कि, 'जय सिया राम' प्यार और एकता का "बेहतरीन उदाहरण" है. जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि भगवान राम और सीता "आदर्श" पति और पत्नी हैं। अख्तर ने कहा कि,"कई देवता हैं, लेकिन जब हम आदर्श पति और आदर्श पत्नी के बारे में बात करते हैं, तो राम और सीता दिमाग में आते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'जय सिया राम' प्रेम और एकता का सबसे अच्छा उदाहरण है।
हिंदू उदार और बड़े दिल वाले हैं
जावेद अख्तर ने हिंदू धर्म के सांस्कृतिक महत्व पर भी जोर दिया और अभिव्यक्ति की घटती स्वतंत्रता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग हैं जो हमेशा असहिष्णु रहे हैं। हिंदू उदार और बड़े दिल वाले हैं। यही हिंदू संस्कृति है, यही सभ्यता है। अख्तर ने कहा, यह सोचना कि, हम सही हैं और बाकी सभी गलत हैं, यह हिंदुओं का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान राम और सीता न केवल हिंदू देवी-देवता हैं बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हैं।
Comments (0)