सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आधा दर्जन गोलियां चली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फायरिंग से पहले एक्टर को धमकियां दी गई थीं। इस हमले की जांच शुरू हो गई है। इस मामले के ये 5 प्वाइंट्स बताते हैं कि सलमान खान के ऊपर हमला करने की कोशिश की गई थी। आइए समझते हैं क्या है पूरा माजरा
सलमान के घर के बाहर फायरिंग
ईद के मौके पर सलमान खान अपने घर के बाहर निकले थे और फैंस को इस मौके की बधाई दी थी। एक्टर ने ईद के दिन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की अपडेट भी दी थी। सलमान खान को देखने एक्टर के घर के बाहर हजारों के संख्या में फैंस की भीड़ पहुंची थी। ईद के जश्न मनाने वाले जगह पर ही कुछ दिनों बाद सुबह 4:45 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को इस हमले के पहले धमकियां भी मिली थीं। एक्टर के साथ हुआ पूरा माजरा बताता है की उनके हर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आधा दर्जन गोलियां चला कर सलमान खान पर डायरेक्ट निशाना साधा गया है।
सलमान की बिल्डिंग को बनाया निशाना
सलमान खान को डराने-धमकाने के लिए उनके घर के बाहर फायरिंग की गई है। एक्टर को डराने और धमकाने के लिए उनके घर के बाहर से ज्यादा और क्या सही जगह हो सकती है। सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का दबंग माना जाता है। एक्टर देश के भी प्रभावशाली शख्सियतों में से एक हैं। सलमान खान का राजनेतओं में भी दबदबा है। ऐसे में सलमान खान के घर की बिल्डिंग को निशाना बनाना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि गिरोह, सलमान खान डराने- धमकाने की कोशिश कर रहा है।
बालकनी में मिले गोली के निशान
सलमान खान ने ईद के दिन जिस बालकनी में खड़े होकर फैंस से मिले थे। एक्टर के घर की उसी बालकनी में गोलियों के निशाँ मिले हैं। सलमान खान के उसी बालकनी में फायरिंग संकेत दे रहा है कि गिरोह एक्टर को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। एक्टर को उसी बालकनी में मौका मिलते ही गोलियों से दाग देने की कोशिश कर रहे हैं।
पहले भी मिली है धमकी
सलमान खान को ये पहली बार नहीं धमकी मिली है। इससे पहले भी एक्टर को गैंग्सटर्स से घमकियां मिलती रहती थीं। सलमान खान को साल 2018 से धमकियां मिल रही हैं जो उनके काला हिरण मामले से जुड़ी हुई है। साल 2022 और 2023 में सलमान को आधिकारिक धमकी मिली थी।सलमान खान को पहली धमकी एक लेटर के रूप में मिली थी। एक्टर को दूसरी धमकी मेल के जरिए मिली थी। सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग का सीधे तौर पर एक्टर को मिलीं पिछली धमकियों से लिंक है।
Comments (0)