वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने प्रशासन के आखिरी दौर में भी रूस को बड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने रूस पर नए ऊर्जा प्रतिबंध लगा दिए हैं। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका ने रूस पर बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगाए हैं, ताकि यूक्रेन को अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने और मॉस्को के खिलाफ लड़ने में मदद मिल सके। बता दें कि बाइडेन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कमान सौंपने से दस दिन पहले शुक्रवार को उन सभी कंपनियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिए जो ऊर्जा, खास तौर पर गैस के निर्यात में रूस की मदद करती हैं।
अमेरिका की इस कार्रवाई में दो कंपनियां भारत की हैं। प्रतिबंध से संबंधित सूची में कहा गया है कि दो भारतीय कंपनियों ‘स्काईहार्ट मैनेजमेंट सर्विसेज’ और ‘एविजन मैनेजमेंट सर्विसेज’ पर पाबंदी लगाई गई है। बाइडेन ने एक सवाल के जवाब में कहा, “ये प्रतिबंध इसलिए लगाए गए हैं, क्योंकि इनका रूसी अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस से इस कदर खफा हैं कि अपने आखिरी कार्यकाल में भी वह उसे बख्शने को तैयार नहीं है। बाइडेन प्रशासन ने रूस पर नया एनर्जी बैन लगाया है।
Comments (0)