वॉशिंगटन, अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा का समर्थन किया है। यह प्रवासी भारतीय, भारतीय कंपनियों के साथ अमेरिकी फर्म्स के लिए भी अच्छी खबर है, जो बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल करती हैं। इससे कंपनियों की लागत घटती है तो भारतीयों को दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी में काम करने का अवसर मिलता है। 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान ट्रंप ने H-1B वीजा पर सख्ती की बात की थी, लेकिन पद संभालने के बाद उन्होंने सिर्फ इसकी प्रक्रिया सख्त की। इसलिए उनका इसके समर्थन में आना बड़ी बात है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा का समर्थन किया, जिससे भारतीयों और अमेरिकी कंपनियों को लाभ होगा। एलन मस्क ने भी वीजा सुधार की जरूरत पर जोर दिया। हालांकि, ट्रंप के प्रवासी विरोधी रुख और MAGA नीति ने भारतीयों के प्रति विवाद बढ़ाया।
Comments (0)