इस्लामाबाद, पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मलेन में हिस्सा लेने पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को उसके ही घर में लताड़ लगा दी। सम्मेलन में बोलते हुए जयशंकर ने सबसे पहले पाकिस्तान को इस साल SCO की अध्यक्षता के लिए बधाई दी और कहा कि भारत ने सफल SCO अध्यक्षता के लिए पूरा समर्थन दिया है। इसके बाद जयशंकर ने SCO Summit में पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अगर दो देशों के बीच सीमा पार गतिविधियाँ उग्रवाद, आतंकवाद और अलगाववाद जैसी नकारात्मक तत्वों से भरी हों, तो यह व्यापार, कनेक्टिविटी और आपसी संबंधों को कभी भी बढ़ावा नहीं दे सकतीं।
उन्होंनेजोर देकर कहा कि शांति और स्थिरता विकास और प्रगति के लिए बुनियादी शर्तें हैं, और इन शर्तों के बिना किसी भी देश की प्रगति संभव नहीं है। भाषण में जयशंकर ने पाकिस्तान के खिलाफ बिना नाम लिए गंभीर आलोचना की और यह स्पष्ट संदेश दिया कि अगर SCO सदस्य देश आपसी सम्मान और आतंकवाद से लड़ने के प्रति ईमानदारी से काम नहीं करेंगे, तो संगठन के उद्देश्यों को हासिल करना मुश्किल होगा।
पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मलेन में हिस्सा लेने पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को उसके ही घर में लताड़ लगा दी।
Comments (0)