कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो पद से इस्तीफा दे दिया है। कनाडाई प्रधानमंत्री ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्हें अपनी लिबरल पार्टी के नेता के रूप में भी इस्तीफा देना पड़ा है। जस्टिन ट्रूडो ने अपनी सरकार और व्यक्तिगत आलोचनाओं के बीच उन्होंने यह फैसला लिया है। देश को दिए अपने संबोधन में ट्रूडो ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। इसी के साथ ही उन्होंने कनाडाई संसद के भी 24 मार्च तक स्थगन का ऐलान कर दिया है।
जस्टिन ट्रूडो ने आगे यह भी कहा कि, यह देश अगले चुनाव में एक वास्तविक विकल्प का हकदार है, और यह मेरे लिए स्पष्ट हो गया है कि, अगर मुझे आंतरिक लड़ाई लड़नी पड़ रही है, तो मैं उस चुनाव में सबसे अच्छा विकल्प नहीं हो सकता।