Bhopal Power Cut 31 August 2026: भोपाल के कई नए और पुराने इलाकों में सोमवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस और विभागीय काम के चलते अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कटौती का शेड्यूल जारी किया है। कहीं सुबह 8 बजे से तो कहीं 10 बजे से बिजली बंद होगी और कुछ इलाकों में सप्लाई शाम 4 बजे तक प्रभावित रह सकती है। घर से निकलने या जरूरी काम की तैयारी करने से पहले अपने इलाके का शेड्यूल जरूर देख लें।
भोपाल में 31 अगस्त को कहां-कहां कटेगी बिजली?
1. बरखेड़ा पठानी समेत इन इलाकों में कटौती
इलाका: बरखेड़ा पठानी, कृष्णा कॉलोनी, नरेंद्र नगर, शिब्बा वाला
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
काम: विभागीय कार्य
2. 45 बंगला और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद
इलाका: 45 बंगला, सैनिक विश्राम गृह, बेतवा अपार्टमेंट, जीटीबी कॉम्प्लेक्स, विमल एम्पोरियम
समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
काम: विभागीय कार्य
3. न्यू सेंट मैरी स्कूल समेत इन क्षेत्रों में कटौती
इलाका: न्यू सेंट मैरी स्कूल, सेवा सदन झुग्गी, जय भीम नगर, रवींद्र कॉलेज, नर्मदा भवन, वन भवन, अर्जुन नगर
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
काम: विभागीय कार्य
4. गैस राहत से पन्ना नगर तक बिजली कटौती
इलाका: गैस राहत, दशहरा ग्राउंड, विवेकानंद कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, देव माता हॉस्पिटल, पन्ना नगर
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
काम: विभागीय कार्य
5. देवकी नगर और आसपास के क्षेत्र
इलाका: देवकी नगर, पन्ना नगर, सात दुकानों के आसपास का क्षेत्र
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
काम: विभागीय कार्य
3 से 6 घंटे तक प्रभावित रहेगी बिजली
बिजली कंपनी के शेड्यूल के अनुसार सोमवार को अलग-अलग इलाकों में करीब 3 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रह सकती है। मेंटेनेंस कार्य के दौरान समय में बदलाव भी संभव है। बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सलाह है कि वे पहले से पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें।