भोपाल: CM डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर बाबा महाकाल से उनके यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की।
CM डॉ.मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दी जन्मदिन की बधाई
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने बाबा महाकाल से कमलनाथ के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
CM डॉ.मोहन यादव ने एक्स पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना करता हूं।