उज्जैन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाचरौद से उज्जैन आगमन के दौरान ग्राम तुमड़ावदा स्थित सागोती माता मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
सागोती माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हेल रोड पर ग्राम तुमड़ावदा में स्थित सागोती माता मंदिर में विधिवत पूजन किया। उन्होंने माता का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों ने पुष्पहारों से किया स्वागत
मुख्यमंत्री के उज्जैन आगमन के दौरान रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने पुष्पहार पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बहनों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
बहनों का मुंह मीठा कराकर दी शुभकामनाएं
रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों का मुंह मीठा कराया। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को शुभकामनाएं दीं।
: