भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस पर्व को प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन के संवर्धन का प्रतीक बताया।
कमलनाथ ने एक्स पर दी गोवर्धन पूजा की बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा कि आप सभी को प्रकृति, पर्यावरण एवं पशुधन के संवर्धन के प्रतीक गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहने की कामना
कमलनाथ ने अपने संदेश में आगे कहा कि लोक-आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव ऊर्जा, उमंग, उल्लास और उत्साह का संचार करे। साथ ही उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।