भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकपर्व कजलियां-भुजरिया उत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से पर्व की बधाई देते हुए इसके सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया।
कमलनाथ ने दी कजलियां-भुजरिया पर्व की बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा कि लोकपर्व कजलियां-भुजरिया उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि यह पर्व अच्छी वर्षा, अच्छी फसल और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है।
प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है पर्व
कमलनाथ ने कहा कि कजलियां-भुजरिया उत्सव लोगों के बीच प्रेम, सौहार्द, सुरक्षा और अपनेपन का एहसास कराने वाला पर्व है। यह लोकपरंपराओं और सामाजिक एकजुटता की भावना को मजबूत करने का अवसर भी माना जाता है।