पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से ओणम पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ओणम को भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और उल्लास से जुड़ा पावन पर्व बताते हुए सभी प्रदेशवासियों और विशेष रूप से मलयाली समुदाय को बधाई दी।
कमलनाथ ने ओणम पर दी शुभकामनाएं
कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था, उल्लास, धन-धान्य और खुशहाली के पावन पर्व ओणम की सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।उन्होंने विशेष रूप से मलयाली समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व के अवसर पर सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और प्रगति की कामना की।
ओणम पर्व का खास महत्व
ओणम मुख्य रूप से केरल और मलयाली समुदाय का प्रमुख पर्व है। यह फसल, समृद्धि और खुशहाली से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस अवसर पर लोग पारंपरिक तरीके से पर्व मनाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।