भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर पोस्ट कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया।
कमलनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर किया नमन
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया।
कमलनाथ ने एक्स पर किया पोस्ट
कमलनाथ ने अपने संदेश में लिखा कि अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रतीक वीरांगना झलकारी बाई जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।