रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस त्योहार की बधाई दी।
पूर्व CM कमलनाथ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने संदेश में लिखा, भाई बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन
रक्षाबंधन भारत के प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में से एक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करती हैं।
वहीं, भाई भी बहन की रक्षा और हर सुख-दुख में उसका साथ देने का संकल्प लेते हैं। यही वजह है कि रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह को मजबूत करने वाला पर्व माना जाता है।