मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद नितिन नवीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इसे सौजन्य भेंट बताया।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा हुई।
MP की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नितिन नवीन को मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी दी।उन्होंने प्रदेश में सरकार की ओर से किए जा रहे जनहित से जुड़े कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से भी अवगत कराया।
प्रशासनिक नवाचारों पर भी हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न विभागों की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों और प्रयासों की जानकारी भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी।बैठक में प्रदेश में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और जनता तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने से जुड़े प्रयासों पर भी चर्चा हुई।
समसामयिक मुद्दों पर दोनों नेताओं की बातचीत
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नितिन नवीन के बीच समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में चल रही विभिन्न गतिविधियों और सरकार के प्रयासों की जानकारी साझा की।