भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 21 अगस्त 2026 को 32 IAS अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त, अपर आयुक्त, उप सचिव और अनुविभागीय अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
ग्वालियर व सतना नगर निगम के कमिश्नर बदले
अभिषेक चौधरी को ग्वालियर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को सतना नगर निगम का कमिश्नर पदस्थ किया गया है। अक्षय कुमार तेम्रवाल को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष को इंदौर नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है।
जिला पंचायतों में भी बड़ा फेरबदल
संघ प्रिय को सिंगरौली जिला पंचायत का CEO बनाया गया है। जगदीश कुमार गोमे को सागर, नवीत कुमार ध्रुवे को देवास, सृष्टि देशमुख गौड़ा को रीवा, सौम्या आनंद को सीधी, ऐश्वर्य वर्मा को खंडवा, कार्तिकेय जायसवाल को श्योपुर, विशाल धाकड़ को टीकमगढ़, अर्पित गुप्ता को बड़वानी और तनुश्री मीणा को बालाघाट जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्रालय में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना
ज्योति शर्मा को देवास जिला पंचायत CEO के पद से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है। संजना जैन को उप सचिव जल संसाधन विभाग, अंजली जोसेफ जोनाथन को उप सचिव PWD, अनिल कुमार डामोर को उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और सोनाली देव को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है। काजल जावला को अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल बनाया गया है। अभिषेक सराफ को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास की जिम्मेदारी मिली है।
विकास प्राधिकरण और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
विवेक के.वी. को जबलपुर विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है। वहीं सूची में शामिल अधिकारियों को नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
कई SDO की भी नई पोस्टिंग
आशीष कुमार को बीना का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है। अनिकेत शांडिल्य को बैहर, आकाश अग्रवाल को कुक्षी, सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम को देवसर, कुलदीप पटेल को बिछिया, जामदार फरहान इरफान को शहपुरा, ठाकरे ऋषिकेष विजय को बिजावर और नवकिरण कौर को डबरा का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बनाया गया है।
यहां देखे पूरी लिस्ट
नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण
| क्र. | अधिकारी | बैच वर्ष | नई पदस्थापना |
|---|---|---|---|
| 1 | अभिषेक चौधरी | 2018 | आयुक्त, नगर पालिक निगम, ग्वालियर |
| 2 | अक्षय कुमार तेम्रवाल | 2018 | अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल |
| 3 | डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा | 2019 | आयुक्त, नगर पालिक निगम, सतना एवं CEO स्मार्ट सिटी सतना (अतिरिक्त प्रभार) |
| 4 | विवेक के.व्ही. | 2020 | मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जबलपुर विकास प्राधिकरण, जबलपुर |
जिला पंचायत CEO स्तर पर फेरबदल
| क्र. | अधिकारी | बैच वर्ष | नई पदस्थापना |
|---|---|---|---|
| 1 | संघ प्रिय | 2018 | CEO, जिला पंचायत सिंगरौली |
| 2 | जगदीश कुमार गोमे | 2016 | CEO, जिला पंचायत सागर |
| 3 | नवीत कुमार धुर्वे | 2018 | CEO, जिला पंचायत देवास |
| 4 | सृष्टि देशमुख गौड़ा | 2019 | CEO, जिला पंचायत रीवा |
| 5 | अभिषेक सराफ | 2020 | CEO, जिला पंचायत सीधी |
| 6 | सौम्या आनंद | 2021 | CEO, जिला पंचायत खंडवा |
| 7 | ऐश्वर्य वर्मा | 2022 | CEO, जिला पंचायत श्योपुर |
| 8 | आशीष | 2022 | CEO, जिला पंचायत टीकमगढ़ |
| 9 | अर्पित गुप्ता | 2022 | CEO, जिला पंचायत बड़वानी |
| 10 | तनुश्री मीणा | 2022 | CEO, जिला पंचायत बालाघाट |
मंत्रालय स्तर पर पदस्थापना
| क्र. | अधिकारी | बैच वर्ष | नई पदस्थापना |
|---|---|---|---|
| 1 | संजना जैन | — | उप सचिव, जल संसाधन |
| 2 | ज्योति शर्मा | — | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन |
| 3 | अंजली जोसेफ जोनाथन | — | उप सचिव, लोक निर्माण विभाग |
| 4 | अनिल कुमार डामोर | — | उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास |
| 5 | कार्तिकेय जायसवाल | 2022 | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन |
| 6 | विशाल धाकड़ | 2022 | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन |
| 7 | सोनाली देव | 2022 | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन |
मैदानी प्रशासनिक अधिकारी एवं SDM
| क्र. | अधिकारी | बैच वर्ष | नई पदस्थापना |
|---|---|---|---|
| 1 | काजल जावला | 2019 | अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल |
| 2 | श्रद्धा शुक्ला | 2022 | अपर कलेक्टर, जिला खंडवा |
| 3 | आशीष कुमार | 2024 | एसडीओ (राजस्व), बीना, जिला सागर |
| 4 | अनिकेत शांडिल्य | 2024 | एसडीओ (राजस्व), बैहर, जिला बालाघाट |
| 5 | आकाश अग्रवाल | 2024 | एसडीओ (राजस्व), मझौली, जिला सीधी |
| 6 | पाटिल आशीष अशोक | 2024 | एसडीओ (राजस्व), कुक्षी, जिला धार |
| 7 | सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम | 2024 | एसडीओ (राजस्व), देवसर, जिला सिंगरौली |
| 8 | कुलदीप पटेल | 2024 | एसडीओ (राजस्व), बिछिया, जिला मंडला |
| 9 | जामदार फरहान इरफान | 2024 | एसडीओ (राजस्व), शहपुरा, जिला डिंडौरी |
| 10 | ठाकरे ऋषिकेष विजय | 2024 | एसडीओ (राजस्व), बिजावर, जिला छतरपुर |
| 11 | नवकिरण कौर | 2024 | एसडीओ (राजस्व), डबरा, जिला ग्वालियर |