मध्यप्रदेश में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार एक न एक दिन जरूर होगा, लेकिन इसकी तारीख अभी तय नहीं है।हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अधिकार क्षेत्र में है। मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद इस पर निर्णय लेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या बोले हेमंत खंडेलवाल?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा जरूर, लेकिन यह कब होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी जा सकती।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करने के बाद इस संबंध में फैसला लेंगे।
बीजेपी की बैठकों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट
प्रदेश में बीजेपी की लगातार हो रही बैठकों को लेकर पूछे गए सवाल पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी में बैठकें होना सामान्य प्रक्रिया है।उन्होंने कहा कि बीजेपी में रूटीन बैठकें लगातार होती रहती हैं। पार्टी के विभिन्न मोर्चे भी लगातार काम कर रहे हैं।
30 और 31 अगस्त को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यसमिति की आगामी बैठक को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी।इस बैठक में पार्टी के करीब 300 से अधिक प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।
बैठक में ये नेता होंगे शामिल
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री, कोर समिति के सदस्य, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।इसके अलावा जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भी बैठक में हिस्सा लेंगे।बैठक में संगठन के कामकाज, आगामी रणनीति और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।