MP IAS Transfer List 2026: मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना से जुड़ा आदेश जारी किया है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। 5 सितंबर 2026 को जारी इस आदेश पर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के हस्ताक्षर हैं। नई जिम्मेदारियों के बाद सागर संभाग से लेकर राजस्व, नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और शहरी प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अधिकारियों की भूमिका बदली है।
5 सितंबर को जारी हुआ MP IAS Transfer Order
सागर संभाग में बड़ा बदलाव, अनिल सुचारी की जगह दिलीप कुमार संभालेंगे कमान
ताजा प्रशासनिक आदेश में अनिल सुचारी को सागर संभाग आयुक्त के पद से हटाकर मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक (MD) नियुक्त किया गया है। वहीं दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अनुभा श्रीवास्तव को सचिव, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्व से लेकर सामाजिक कल्याण तक इन अफसरों की बदली जिम्मेदारी सतेन्द्र सिंह को सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी के साथ अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं नेहा मारव्या सिंह को मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। निधि निवेदिता को प्रमुख राजस्व आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
नागरिक आपूर्ति और रोजगार मिशन में भी नई जिम्मेदारियां
प्रशासनिक फेरबदल के तहत अनुराग वर्मा को मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं मयंक अग्रवाल को विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण) का CEO बनाया गया है। उनके पास समग्र नर्मदा मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इसी क्रम में संदीप जी.आर. को महिला एवं बाल विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
स्वास्थ्य और उज्जैन स्मार्ट सिटी में भी बदले अधिकारी
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अवि प्रसाद को मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन का MD बनाया गया है। इसके साथ उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं नेहा जैन को CEO, स्मार्ट सिटी उज्जैन नियुक्त किया गया है। उन्हें अपर आयुक्त, नगर निगम उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इन वरिष्ठ अफसरों के पास अब रहेंगी अतिरिक्त जिम्मेदारियां
आदेश में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।
रघुराज एम.आर. — तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
तरुण राठी — आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, MAPCET और आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार।
कुमार पुरुषोत्तम — उद्योग आयुक्त और MD, लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार।
शीतला पटले — श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।
अनिशा श्रीवास्तव — CEO, ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार।