भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग में पदस्थ 8 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के प्रभार और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर DIG प्रशासन की ओर से 4 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में DIG और AIG स्तर के अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।
अवधेश गोस्वामी बने PSO टू DGP
जारी आदेश के अनुसार, 2009 बैच के IPS अधिकारी अवधेश कुमार गोस्वामी को PSO टू DGP पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें DIG नारकोटिक्स का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।वहीं, 2009 बैच के IPS अधिकारी संतोष सिंह गौर, जो अब तक DIG अजाक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें DIG पीटीआरआई (PTRI) पदस्थ किया गया है।इसी बैच के IPS अधिकारी तुषार कांत विद्यार्थी को DIG विसबल-मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।
विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी
2010 बैच के IPS अधिकारी विनीत कपूर के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। उन्हें DIG साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इससे पहले विनीत कपूर PSO टू DGP और सामुदायिक पुलिसिंग का काम देख रहे थे। अब उन्हें साइबर से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, 2012 बैच के IPS अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह को DIG (कल्याण एवं लेखा) पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है। वह अब इस विभाग का नया प्रभार संभालेंगे।
AIG स्तर पर भी हुए बड़े बदलाव
पुलिस मुख्यालय में DIG के साथ-साथ AIG स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत तीन IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
साई कृष्ण थोटा: 2014 बैच के IPS अधिकारी को AIG साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है।
पुनीत गहलोद: 2017 बैच के IPS अधिकारी को AIG प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।
शशांक: 2019 बैच के IPS अधिकारी को AIG (जी), विशेष शाखा (Special Branch) पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
4 नवंबर को जारी हुआ आदेश
पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के प्रभार बदलने का आदेश 4 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर DIG प्रशासन की ओर से जारी आदेश में सभी नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए पुलिस मुख्यालय में साइबर, नारकोटिक्स, प्रशासन, कल्याण एवं लेखा और विशेष शाखा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।