ग्वालियर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित NEET PG परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार, 30 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा को लेकर ग्वालियर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए मुरार के यमुना नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर और बड़ागांव स्थित iON Digital Zone को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन माध्यम से एक ही सत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी।
सुबह 7 बजे से मिलेगा प्रवेश
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 7 बजे से दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें।
दो केंद्रों पर होगी परीक्षा
ग्वालियर में परीक्षा के लिए बनाए गए दोनों केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने की तैयारी की गई है। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र और निर्देशों को ध्यान से देखने के बाद ही सेंटर के लिए रवाना होने की सलाह दी गई है।