PM Modi Honour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलि दराजली दोस्तलिक (Oliy Darajali Do‘stlik)’ से सम्मानित किए जाने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने पीएम मोदी को इस विशेष सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
CM मोहन यादव ने जताया गर्व
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत के लिए गौरव का विषय है।
भारत-उज्बेकिस्तान की दोस्ती का प्रतीक बताया
सीएम यादव ने कहा कि उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच अटूट मित्रता, आपसी विश्वास और सांस्कृतिक साझेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है और विभिन्न देशों के साथ भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध भी मजबूत हो रहे हैं।
PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान मिलने पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को भी रेखांकित किया।