उज्जैन।पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार तड़के पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए।उन्होंने करीब दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर आरती के दर्शन किए और देश की समृद्धि व लोक-कल्याण की कामना की।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार तड़के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ प्रातःकालीन भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
करीब दो घंटे नंदी हॉल में बैठे
मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश रैना तड़के मंदिर पहुंचे और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए।आरती के समापन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया।
देश की समृद्धि और लोक-कल्याण की कामना
बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने के बाद सुरेश रैना ने देश की समृद्धि और लोक-कल्याण की कामना की।