उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि, पीएम मोदी ने चुनाव अभियान की शुरुआत आज से नहीं की बल्कि जब वे शपथ लेते हैं तभी से उनका चुनाव अभियान शुरू हो जाता है।
संजय राउत ने कहा कि, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महाराष्ट्र में सीट-बंटवारे पर सहमत हो गए हैं और इसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी।