पीएम मोदी ने आज ( 8 मार्च 2024 ) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। पीएम मोदी ने एलान करते हुए कहा कि, गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की जा रही है। वहीं विपक्ष ने सिलेंडर की कीमतों में कमी करने की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाया है। विपक्ष का कहना है कि, ऐसा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है।
सुप्रिया सुले ने कहा कि, हमारी सरकार में सिलेंडर की कीमतें 430 रुपये थीं। आखिर इन्होंने उस कीमत को क्यों नहीं मैच कर दिया?