Delhi Saket Court Firing: दिल्ली के साकेत कोर्ट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मामले में गवाही देने आई महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। घटना में घायल महिला को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में ले जाया गया है। कुल चार राउंड फायरिंग हुई है। वहीं, अब मौके पर पुलिस बल तैनात हो गए हैं।
वकील के भेष में आया था हमलावर
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आकर महिला पर गोली (Delhi Saket Court Firing) चलाने वाला शख्स वकील के पहनावे में आया था। इसी कारण उसपर किसी को शक नहीं हुआ। अपने कपड़ों से वो पहचाना न जा सका और कोर्ट परिसर में पहुंच गया। इसी दौरान आरोपी ने गवाही के लिए आई महिला पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Delhi: A woman has been injured in an incident of firing at Saket court. Four rounds were fired. Police on the spot.
— ANI (@ANI) April 21, 2023
(Warning: Disturbing visuals)
Visuals confirmed by police. pic.twitter.com/vdaUBqZxmp
पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना
देश की राजधानी दिल्ली में अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था कितनी सख्त है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां आए दिन गोलियां चलती रहती हैं। यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली की अदालत में गोलियां चलाई गई है। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश के बावजूद दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रही है। सितंबर 2021 में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग हुई थी। जहां पेशेवर बदमाशों ने पुलिस हिरासत में एक बदमाश की हत्या कर दी थी।
Read More: ‘प्यार की कोई सीमा नहीं’, समलैंगिक विवाह पर बोले सीएम ममता के भतीजे Abhishek Banerjee
Comments (0)