संसद परिसर में गुरुवार को बीजेपी और कांग्रेस के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई है। ये दावा दोनों दलों के नेताओं की ओर से किया जा रहा है। इस बीच अब दिल्ली पुलिस ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के टॉप सूत्रों ने दी है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने उनके सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की है। जिसके चलते उनके दो सांसदों को चोट लगी है। इस वक्त दोनों सांसद आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं। बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश से लेकर भारतीय न्याय संहिता की 6 अन्य गंभीर धाराओं में शिकायत दी थी।
संसद परिसर में गुरुवार को बीजेपी और कांग्रेस के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई है। ये दावा दोनों दलों के नेताओं की ओर से किया जा रहा है।
Comments (0)