केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की इस धरती से राज्य सरकार के खिलाफ एक नई क्रांति पैदा हो रही है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जनसमूह, जनसमर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है। झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है और इस लहर में JMM-कांग्रेस का गठबंधन सूखे पत्ते की तरह उड़ जाएगा।