देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजस्थान में तो तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां तक कि रात में भी लू चल रही है। वहीं केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल में प्री-मानसून बारिश हो रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के दो जिलों - इडुक्की और पथानामथिट्टा में अत्यधिक भारी बारिश के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी 'ऑरेंज' अलर्ट है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा है कि आने वाले तीन से चार दिन राहत की उम्मीद नहीं है। लोगों की उम्मीद अब प्री-मानसून बारिश से है। हालांकि इसमें अभी वक्त है। राज्यवार मौसम का हाल
IMD के अनुसार, बुधवार को देश के कई हिस्से गर्मी से तपते रहे। राजस्थान में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी को लेकर चेतावनी जारी की है। चंडीगढ़ ने दिन के साथ-साथ अब रात में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है।

Comments (0)