कांग्रेस हाईकमान के करीबी नेता सैम पित्रोदा के संपत्ति बांटने वाले बयान को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। पित्रोदा ने अमेरिका के इनहेरिटेंस (उत्तराधिकार) टैक्स की वकालत की है, जिसके बाद उनके इस बयान को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह पहले ही चुनावी रैली में निशाना साध चुके हैं और मुख्यमंत्री योगी ने उनके बयान पर पलटवार किया है।
कर्नाटक सरकार की ओर से राज्य में मुस्लिमों की सभी जातियों और समुदायों को OBC की सूची में शामिल करने को लेकर सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस का यह वक्तव्य बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भारत के इस्लामीकरण करने और भारत को विभाजन की ओर धकेलने की एक कुचेष्टा का हिस्सा है।