लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यानी की 25 अप्रैल को कन्नौज संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। आपको बता दें कि, इसके पहले तेज प्रताप सिंह को टिकट यहां से दिया गया था। लेकिन उनका टिकट वापस ले लिया गया। स्थानीय नेताओं के दबाव में अखिलेश यादव ने कन्नौज से चुनाव लड़ने का मन बनाया। नामांकन करने के लिए वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई पड़ा।