हरियाणा की सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी के सीनियर नेता विज का दावा है कि, हरियाणा चुनाव के दौरान उन्हें हराने की कोशिश की गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी इल्जाम लगाया कि, उनकी हत्या की भी साजिश रची गई थी।
प्रशासन मुझे हराना चाहता था
मंत्री अनिल विज ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि, उन्हें हराने की कोशिश तो हुई ही थी, साथ ही उनकी जान लेने की भी साजिश रची गई थी। वहीं हरियाणा चुनाव नतीजों को लेकर अनिल विज ने कहा कि, प्रशासन ने पुरजोर कोशिश की कि अनिल विज को हाराया जाए। प्रशासन मुझे हराना चाहता था। प्रशासन ने यह किसके कहने पर किया यह जांच का विषय है। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, मैं कोई सीधा आरोप नहीं लगा रहा। उन्होंने यह भी कोशिश की कि चुनाव में खून-खराबा हो जाए। अनिल विज की जान चली जाए ताकि चुनाव को बर्बाद किया जा सके।
मेरे पास सारे सबूत हैं- अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यहां अपने बयान में आगे कहा कि, मेरे पास सारे सबूत हैं कि, किस ने किस के कहने पर कौन सा काम किया गया। प्रशासन के कहने पर ही कुछ लोगों ने गद्दारी की है। कुछ लोग हैं जिन्होंने बगावत की और पार्टी में छिपे हुए हैं। इसके साथ बीजेपी नेता ने कहा कि, इस बार का चुनाव अलग चुनाव था। कुछ लोगों ने गद्दारी करके मुझे नुकसान पहुंचने की कोशिश की।
Comments (0)