मशहूर कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा को चुनौती देते हुए कहा है कि, जब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बयान देते हैं,'बटोगे तो कटोगे' तो आप इसे आतंकवादी भाषा कहते हैं और जब इसी देश में 'सिर तन से जुदा' के नारे लगते हैं तब आप चुप्पी मारकर बैठ जाते हैं। क्या ये साधुओं की भाषा है। ठाकुर ने सवाल खड़े करते हुए मुस्लिम धर्मगुरु को अपनी वाकपटुता से घेरा और बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हुई हिंसा का उदाहरण देते हुए कहा कि, क्या हम सब के साथ भी ऐसा ही हो जाए?
पिछले दिनों राजस्थान के जयपुर में मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा ने मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा था कि, हमने अपने युवकों को काबू में कर रखा है, अगर हमने उन्हें छूट दे दी तो आपका सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
Comments (0)