छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में स्थित केमिकल-पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अनव इंस्ट्रीज की इस फैक्ट्री में पेंट, टाइल्स और पुट्टी का उत्पादन होता है, जिसके लिए बड़ी मात्रा में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार केमिकल की वजह से आग तेजी से फैल गई।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। आग की तेज लपटें उठते देख लोगों ने तुरंत दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मी और अन्य अधिकारी आग को काबू में करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आसपास का क्षेत्र धुएँ से भर गया है। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री के सामान को नुकसान पहुंचा है।
2 महीने में दूसरी घटना
बता दें कि यह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पिछले दो महीने में आग लगने की दूसरी घटना है। इससे पहले फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग में दो लोग जिंदा जल गए थे।
Comments (0)