वित्त मंत्री ओपी चौधरी तीसरी बार 24 फरवरी को विधानसभा में छत्तीसगढ़ का बजट पेश करेंगे। इस बात की जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया को दी।बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और दूसरे दिन यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। मंत्री ने कहा कि यह बजट नई थीम और नए विजन के साथ तैयार किया गया है।
सभी वर्गों का रखा गया है ध्यान
सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। खासतौर पर महिलाओं, युवाओं और किसानों को केंद्र में रखकर बजट का मसौदा बनाया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि बजट इस बार “विजन 2047” पर फोकस करेगा। बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा और इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी।
सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी। राज्यपाल अपने संबोधन में सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगे की योजनाओं की जानकारी देंगे।
Comments (0)