बिहार में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेशभर में बुधवार को कुल डेंगू के 81 नये मरीज पाये गये हैं। इसके साथ ही राज्य में डेंगू मरीजों की इस वर्ष संख्या बढ़कर 1 हजार 4 सो 7 हो गयी है। वहीं एक बार फिर नये मरीजों में राजधानी पटना जिला में सबसे अधिक 37 नये डेंगू मरीज मिले हैं। वहीं 20 अन्य जिलों में भी डेंगू के मरीज पाए गए हैं। लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। वहीं लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
पटना में 37 व 20 अन्य जिलों में मिले नए मरीज
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को राज्य की राजधानी पटना में डेंगू के 37 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा बांका जिला में 8, वैशाली जिला में 6, समस्तीपुर में 4 और डेंगू के नये मरीज पाये गये हैं। इनके अलावा सारण, गया व मुजफ्फरपुर जिला में दो- दो जबकि भोजपुर, सीवान व मुंगेर जिला में तीन- तीन, बक्सर, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल,पश्चिम चंपारण व दरभंगा में एक-एक डेंगू का मरीज पाया गया है।
पटना में पसर रहा डेंगू
बिहार की राजधानी पटना जिले में डेंगू लगातार अपना पैर पसार रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर 30 से अधिक डेंगू के मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। वहीं अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 582 हो गई है। आपको बता दें कि, सबसे अधिक कंकड़बाग में 15 मरीज मिले हैं। इसके बाद अजीमाबाद में 4, बांकीपुर में 3, नूतन राजधानी अंचल में 2, पाटलिपुत्र अंचल में 3, पटना सिटी, संपतचक, फुलवारीशरीफ, मनेर और धनरूआ समेत अलग-अलग जगहों से एक-एक लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
क्यों होता है डेंगू?
वहीं पटना के सिविल सर्जन डॉ मिथलेश्वर कुमार ने बताया कि, डेंगू एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि, घर के आसपास जलजमाव न होने दें। पानी टंकी का ढक्कन बंद कर रखें। खिड़की में जाली लगवाए। पूरे बाजू का कपड़ा पहने।
क्या सावधानी बरती चाहिए…
पटना के सिविल सर्जन डॉ मिथलेश्वर कुमार ने बताया कि, डेंगू होने पर व्यक्ति को बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, मिचली और उलटी जैसी शिकायतें होती हैं। यह लक्षण मिले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Comments (0)