प्रदेश में ठंड ने डबल अटैक कर दिया है। न्यूनतम तापमान कई जिलों में 3 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शीतलहर के साथ ही भोपाल और अन्य जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक ऐसे ही ठंड और कोहरे की संभावना है।
कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई
कड़ाके की ठंड के कारण कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है, जबकि कुछ जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है। भोपाल और धार में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल अब सुबह 9:30 बजे के बाद खुलेंगे, जबकि 9वीं से 12वीं तक की स्कूलों का समय यथावत रहेगा। छतरपुर, राजगढ़, दतिया और उमरिया में सीवर कोल्ड वेव अलर्ट जारी है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, शिवपुरी, सतना, सीहोर और कई अन्य जिलों में घना कोहरा देखा गया। प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान छतरपुर का नौगांव रहा, जबकि भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।
Comments (0)