भारतीय सिनेमा के लिए साल 2026 की शुरुआत बेहद खास और गर्व से भरी खबर के साथ हुई है। मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा मुकाम हासिल करते हुए ऑस्कर अवॉर्ड की आधिकारिक ‘कंटेन्शन लिस्ट’ में अपनी जगह बना ली है। यह उपलब्धि न केवल मराठी सिनेमा, बल्कि पूरे भारतीय फिल्मजगत के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।
ऑस्कर 'कंटेन्शन लिस्ट' में पहुंची मराठी फिल्म 'दशावतार'
फिल्म में दिग्गज कलाकार दिलीप प्रभावलकर और महेश मांजरेकर की अहम भूमिकाएँ हैं। दोनों कलाकारों की सशक्त अभिनय क्षमता और फिल्म की विषयवस्तु को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। ‘दशावतार’ की यह सफलता उन लाखों फिल्ममेकरों के सपने को साकार करती है, जो अपनी फिल्म को ऑस्कर जैसे प्रतिष्ठित मंच तक पहुँचते देखने की ख्वाहिश रखते हैं।
भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी छलांग
बताया जा रहा है कि मराठी फिल्म 'दशावतार' की कहानी, निर्देशन और सांस्कृतिक गहराई ने अंतरराष्ट्रीय जूरी का ध्यान आकर्षित किया है। सात समंदर पार मिली इस पहचान से मराठी सिनेमा की वैश्विक साख और मजबूत हुई है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई नामचीन लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी छलांग बताया है।
ऑस्कर की कंटेन्शन लिस्ट में शामिल होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जाता है और अब सभी की निगाहें आगे की घोषणा पर टिकी हैं। ‘दशावतार’ की इस सफलता से यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में क्षेत्रीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और अधिक अवसर मिलेंगे।
Comments (0)