रायपुर: छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जांच समिति का गठन किया है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने 10 सदस्यीय जांच समिति बनाई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। इस समिति का संयोजक पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम को बनाया गया है।
दरअसल दुर्ग और बलरामपुर जिले में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने मामले की सच्चाई सामने लाने और जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए यह जांच समिति गठित की है।
Comments (0)