रायपुर: राजधानी रायपुर में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गैस एजेंसी डीलर्स की बैठक ली। बैठक में उन्होंने साफ निर्देश दिए कि आम उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने कहा कि यदि गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित डीलर के खिलाफ एसेंशियल कमोडिटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
बैठक में डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें। साथ ही किसी भी तरह की समस्या होने पर जिला प्रशासन के कॉल सेंटर नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
Comments (0)