यूनाइटेड नेशन ( UN ) में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर उसकी हैसियत याद दिलाई है। भारत ने यूनाइटेड नेशन में साफ-साफ कहा है कि, जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। आपको बता दें कि, UN में भारत की ओर से ये बात बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कही।
बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने क्या कहा?
यूनाइटेड नेशन ( UN ) में बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, मुझे बोलने का मौका देने के लिए चेयर का शुक्रिया। पाकिस्तान द्वारा की गई टिप्पणियों के जवाब में भारत ने आरओआर (राइट ऑफ रिप्लाई) के विकल्प का इस्तेमाल किया है। पाकिस्तान ने एजेंडे को अनावश्यक रूप से भटकाने की कोशिश की है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, हम यह बताना चाहते हैं कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।
जम्मू कश्मीर के लोगों ने चुनाव में पाक को जवाब दे दिया है
राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आगे पाकिस्तान को लताड़ड लगाते हुए कहा कि, जम्मू कश्मीर के लोगों ने हालही में अपने इलेक्टोरल अधिकार का प्रयोग किया और एक नई सरकार का चुनाव किया। पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाते हुए बीजेपी नेता सुधांशु ने आगे कहा है कि, संयुक्त राष्ट्र के अगस्त फोरम का उपयोग इस प्रकार की गैर-मौलिक और भ्रामक शर्तों का उल्लेख करने में नहीं किया जा सकता है।
सुधांशु त्रिवेदी ने x पर ये लिखा...
सुधांशु त्रिवेदी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि, यह पीएम मोदी की दृढ़ विदेश नीतियों के कारण संभव हो सका है। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने ये भी बताया है कि, अंतर्राष्ट्रीय मंच (UN) पर मजबूत और मुखर भारत के लिए सरकार का नेतृत्व किया।