समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस सीट से अखिलेश यादव के उतरने से सीट प्रदेश की हॉट सीट बन गई है। अखिलेश यादव के नामांकन पत्र दाखिल करने पर BJP नेत्री अपर्णा यादव ने बड़ा बयान दिया है।
BJP नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि, इंडिया गठबंधन को पीएम मोदी का डर है, इसलिए अपने बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतार रही है।