इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ दिन शेष ही बचे हैं। चुनाव से पहले पार्टियों में जोड़तोड़ की राजनीति चल रही है। वहीं, पार्टियों के बीच दलबदल जारी है। इसी बीच तेलंगाना में केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) को एक और बड़ा झटका लगा। बता दें, बीआरएस के सांसद भीमराव बसवंतराव पाटिल भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर, डॉ. के लक्ष्मण और महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में पाटिल ने भाजपा की सदस्यता ली।
तेलंगाना में केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति को एक और बड़ा झटका लगा। बता दें, बीआरएस के सांसद भीमराव बसवंतराव पाटिल (बीबी पाटिल) भाजपा में शामिल हो गए हैं।
Comments (0)