BIHAR NEWS - देश की राजनीति में सनातन धर्म पर टिप्पणी करने का चलन बढ़ गया है। विपक्ष की तरफ से लगातार हिंदू धर्म व सनातान धर्म को लेकर विवादित बयान जारी है। पहले उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया जैसे बीमारी से की तो उन्हीं के पार्टी के नेता डी. राजा ने इसे एड्स बताया। वहीं RJD नेता जगदानंद भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी सनातन धर्म को बुरा-भला कहा। अब सनातन धर्म विवाद में बिहार के शिक्षा मंत्री की भी एंट्री हो गई है।
मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि, अगर आप पचपन तरह के व्यंजन परोसेंगे और उसमें पोटेशियम साइनाइड मिला देंगे तो क्या होगा, हिंदू धर्मग्रंथों का भी यही हाल है।