हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर एक बार फिर तंज कसा है। अनिल विज ने हरियाणा में कांग्रेस की हार का कारण बताते हुए कहा कि, कांग्रेस को हार कारण मैं बता देता हूं, उसे दूर करने का काम उनका। जब राहुल गांधी हरियाणा चुनाव में आए थे, तो मैंने कहा था कि, राहुल गांधी जिस प्रदेश में आते हैं वहां कांग्रेस हार जाती है। राहुल गांधी का हरियाणा में आना हमारे लिए शुभ है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, अब कांग्रेस को देखना है कि राहुल गांधी को कैसे रोकना है। कांग्रेस अलग-अलग दलों का समूह है, इसलिए इनका फैसला नहीं हो पाता है।'
कांग्रेस की हरियाणा ईकाई के प्रमुख उदय भान की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पूर्व विधायक करण सिंह दलाल इस समिति का नेतृत्व करेंगे और इसमें नूंह विधायक आफताब अहमद, पूर्व विधायक जयवीर सिंह वाल्मीकि भी शामिल हैं।
Comments (0)