देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। वहीं चुनाव में नेताओं का प्रचार भी जारी है। सभी राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर आरोपों की बौछार कर रहे हैं। इसी कड़ी में बसपा कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने भी अपने परिवारजनों के साथ नोएडा में मतदान किया। इस दौरान आकाश आनंद ने कहा कि, इस बार जो बहुजन समाज पार्टी ने मुद्दे उठाए हैं, हमारा वोटर उन मुद्दों को समझेगा और हमें जरूर वोट देगा। आगे उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि, पहले मतदान करें और उसके बाद छुट्टी मनाएं।
आकाश आनंद ने कहा कि, लोग गुमराह करते हैं, प्रोपेगेंडा रचते हैं। लेकिन, हमें और हमारे समाज के सभी लोगों को पता है कि जो हमारे वोटर हैं, वह हमारे साथ खड़े हैं।