राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद ने रविवार को दावा किया कि, झारखंड में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन राज्य विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जड़ें उखाड़ देगा। RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन भारतीय जनता पार्टी की तुलना में कहीं अधिक ताकतवर राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा है।
लालू प्रसाद ने कहा कि, हम भारतीय जनता पार्टी की जड़ें उखाड़ देंगे और वह कभी वापसी नहीं कर सकेगी। भाजपा हमारी ताकत के आगे बेबस है।