UP Municipal Elections - यूपी नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। बाबा के बुल्डोजर के आगे हाथी और सायकिल धड़ाम से गिरे और बुल्डोडर दोनों को रौंदते हुए बहुत आगे निकल गया। ( UP Municipal Elections ) नगर निकाय चुनाव के परिणामों पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल खड़े कर दिए हैं । उन्होंने कहा है कि, इस चुनाव में भाजपा के साम दाम दंड भेद आदि अनेक हथकंडों के इस्तेमाल के साथ ही सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बीएसपी चुप होकर बैठने वाली नहीं है। वक्त आने पर इसका जवाब बीजेपी को जरूर मिलेगा।
बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बसपा मेयर चुनाव भी जरूर जीतती
नगर निकाय चुनाव के परिणामों पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, अगर यह चुनाव भी फ्री एंड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती। बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बसपा मेयर चुनाव भी जरूर जीतती। उन्होंने कहा कि, वैसे चाहे भाजपा हो या सपा दोनों ही पार्टियां सत्ता का दुरुपयोग करके चुनाव जीतने में कम नहीं है। इस कारण सत्ताधारी पार्टी ही अधिकतर ऐसे चुनाव जीतने में सफल हो जाती है और इस बार भी यही हुआ है।
यूपी में मेयर के सभी 17 पदों पर BJP ही जीत दर्ज करने में सफल रही है
आपको बता दें कि, यूपी में मेयर के सभी 17 पदों पर भारतीय जनता पार्टी ही जीत दर्ज करने में सफल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी , बहुजन समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पूरी तरह से खाली हाथ रही। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, अगर मेयर पद का चुनाव बैलेट पेपर से होता तो बसपा को भी जीत मिलती। उन्होंने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।
हर हथकंडे अपनाकर भी भाजपा बुरी तरह हारी है
निकाय चुनाव के आए परिणाम को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, नगर निकाय चुनावों में जीते सपा के सभी प्रत्याशियों व भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ लड़कर जीते सभी अन्य प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई! वहीं सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, नगरों से थोड़ा बाहर आते ही, हर हथकंडे अपनाकर भी भाजपा बुरी तरह हारी है।
ये भी पढ़ें - UP municipal elections : अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले – नगरों से थोड़ा बाहर आते ही BJP…
Comments (0)