महाराष्ट्र के मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक दूसरे दिन भी जारी है। बता दें कि, इस बैठक में विपक्षी दल लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। यहां विपक्ष लोकसभा चुनाव को लेकर किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने हैं, इसे लेकर भी इस बैठक में चर्चा हो रही है।
संदीप दीक्षित ने कहा कि, अगर इस बैठक का कोई मतलब नहीं है तो आप (बीजेपी ) परेशान क्यों है, क्या आप डरते हैं।